डॉ ओमवीर बघेल/राष्ट्रीय जनमोर्चा
अलीगढ़। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन यूपी का आज चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में 19वें दिन भी प्रदेश के समस्त जिलों विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इसी कड़ी में हरदुआगंज में भी परियोजना के मुख्य द्वार पर शाम पांच से छह बजे तक एक घंटे की विरोध सभा का आयोजन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।
संगठन के सदस्यों ने कार्य स्थलों पर विरोध सभा में सहभागिता की। शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन द्वारा अवर अभियन्ता की एसीपी दीर्घा में आने वाले नान फंक्शनल ग्रेड वेतन 4800/- के वेतनमान को एसीपी की दीर्घा से विलोपित कर प्रथम समयबद्ध वेतनमान सहायक अभियंता पद का करने, प्रोन्नत सहायक अभियंता उनका वेतन निर्धारण निगम/कारपोरेशन में विद्यमान व्यवस्था के क्रम में वेतन पर्ची अतिशीघ्र जारी करने सहित विभिन्न न्याय उचित मांगों एवं समस्याओं को लेकर उच्च ऊर्जा प्रबंधन का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि अगर शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन ने आंदोलन को गंभीरता से नहीं लिया तो आने वाले समय में यह आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विरोध सभा में सुखविंदर सिंह, प्रेम कुमार, सत्येंद्र कुमार, अरविंद कुमार, दुर्गपाल सिंह, रवि कुमार, रविंद्र कुमार, मनीष कुमार, मयंक तिवारी, सुनील कुमार, शमशेर सिंह, योगेश कुमार, नदीमुलहक, फरीदी, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, प्रमोद शर्मा, राममूरत, सुरेश कुमार प्रजापति, कुलभूषण वर्मा, लोकेंद्र कुमार, संजय कुमार, शैलेंद्र सिंह, शिव हरी सचान, मनिंदर सिंह, इंद्र विजय सिंह, अमित कुमार आदि सैकड़ों की संख्या में अवर अभियन्ता/प्रोन्नत अभियन्ता सदस्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply