जन मानव उत्थान समिति के कार्यकारिणी सदस्य बने प्रदीप पाठक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। जन मानव उत्थान समिति ने प्रदीप पाठक को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया है। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशी शर्मा ने एक विज्ञप्ति जारी कर शनिवार को कहा कि प्रदीप पाठक जन कल्याण व महिलाओं के लिए हाइजेनिक कार्य करने के साथ-साथ जन जागरूकता कार्यक्रम में टीम को अपना सहयोग प्रदान करेंगे।
पाठक को संस्था का कार्यकारणी सदस्य बनने पर जहां तमाम पदाधिकारियों ने बधाई दी है, वहीं पाठक ने संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशी शर्मा के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि संस्था ने उनके प्रति जो विस्वास जताया है, उस पर वे पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश करेंगे। साथ ही ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने का प्रण किया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*