कई हस्तियों को ‘महिला उन्नति अवार्ड-2021’ से नवाजा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
महिला उन्नति संस्था ने मनाया तीसरा स्थापना दिवस

गौतमबुद्धनगर। महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध सामाजिक संगठन ‘महिला उन्नति संस्था’ (भारत) ने अपना तीसरा स्थापना दिवस मनाया। मंगलमय इस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा में आयोजित भव्य समारोह की मुख्य अतिथि एसीपी रजनी गोयल, समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र बहादुर सिंह, संगठन के मुख्य संरक्षक जितेन्द्र बच्चन, ग्रेटर नोएडा प्रेस कल्ब के अध्यक्ष धर्मेन्द्र चंदेल, संरक्षक इंदू गोयल, संस्थापक डॉ राहुल वर्मा और संख्यायकी अधिकारी हेमेन्त कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर देश में महिला उन्नति का प्रतीक बनकर सामने आई महिलाओं को ‘महिला उन्नति अवार्ड-2021’ और महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रहे समाजसेवियों को ‘महिला उन्नति सम्मान’ प्रशंस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संगठन के मुख्य संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र बच्चन ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं शिक्षित होंगी तभी सशक्त होंगी। उनकी सुरक्षा का कार्य पुलिस और प्रशासन के साथ-साथ उनका स्वयं का भी है। जब तक वह अपनी आवाज नहीं उठाएंगी, तब तक कोई किसी की मदद नहीं कर सकता है। महिलाओं को उनके अधिकार के लिए वह और उनकी टीम देश के कई राज्यों में लगातार सक्रिय है। उन्होंने समाज से सहयोग की अपील की।
मुख्य अतिथि एसीपी रजनी गोयल ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। हर थाना कोतवाली में अलग से महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। साथ ही देहात क्षेत्र में महिला पुलिस बीट प्रणाली की व्यवस्था की गई है, जिससे पीड़ित महिलाएं आसानी से पुलिस तक अपनी बात पहुंचा सकें।
समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर ने कहा कि समाज में जागरूकता लाना बेहद जरूरी है, तभी महिलाओं के साथ हो रही आपराधिक हिंसा पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने महिला स्वावलंबन में सहायक विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं संस्था की संरक्षक इंदू गोयल ने महिलाओं की शिक्षा को लेकर कहा कि शिक्षा ही महिलाओं को शोषण से मुक्त करा सकती है और अपने अधिकारों के लिए लड़ सकती है। उन्होंने समाज से बेटियों को शिक्षित किए जाने की अपील की।
मंच का संचालन करते हुए महासचिव अनिल भाटी ने बताया कि सम्मान समारोह में दिल्ली-एनसीआर और अन्य राज्यों से आई नारी शक्ति की प्रतीक कई महिलाओं ने जहां अपने-अपने अनुभव साझा किए, वहीं कुछेक बहनों ने कला और संस्कृति की मिसाल पेश की। मंगलमय इंस्टीट्यूट के निदेशक अरुण कुमार राणा और संगठन के संस्थापक डॉ राहुल वर्मा ने सभी विशिष्ट अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उसके बाद मंचासीन हस्तियों ने पुलिस, कानून, पत्रकारिता, प्रशासन, शिक्षा, चिकित्सा, कला-संस्कृति, खेल जगत, कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी महिलाओं एवं मशहूर खेल प्रेमी चाचा हिन्दुस्तानी सुभाष चंदेल को सम्मानित किया। इनके अलावा कई सामाजिक संगठनों के प्रमुखों, संस्थाओं के प्रतिनिधियों और समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में नीलम चंद एडवोकेट, स्वीटी अग्रवाल, रेनू त्यागी, श्वेता त्यागी, शानवी बानो, गीता भाटी, रेनू बाला शर्मा, सुनीता यादव, आकांक्षा शर्मा, माधुरी, उर्मिला भारद्वाज, डॉ मीनाक्षी शर्मा, डॉ श्वेता कुलश्रेष्ठ, निशा राय, चारु अग्रवाल, चीना भाटी, पूजा पुरी, विजय तंवर, देवेंद्र चंदीला, ओमवीर बघेल, नम्रता नारायण, साधना सिन्हा, अतनी प्रजापति, ऋतु सिन्हा, सुषमा अवाना, गरिमा सिंह, मंजू त्रिपाठी और हरेंद्र आंनद आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*