सम्मान एवं स्वाभिमान के लिए आयोजित किया व्याख्यान

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। शंभू दयाल पीजी कॉलेज गाजियाबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मिशन शक्ति चरण तृतीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वाभिमान के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से महाविद्यालय की छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं महिला कर्मचारियों को अवगत कराने के लिए एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानव कल्याण विभाग के विधि परिवीक्षा अधिकारी लोकेंद्र ने विभिन्न योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डॉ बी एस रॉय ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने एवं प्रयोग करने को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस अधिकारी डॉ रीना शर्मा एवं प्रियंका गंगवार ने किया। कार्यक्रम में डॉक्टर कमलेश भारद्वाज, डॉ अनिल चौहान, डॉ अखिलेश मिश्रा, डॉ शिल्पी जिंदल, मीनाक्षी गोयल आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*