राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान के लिए क्रियाशील संस्था एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल (एसीआईसी) ने 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा ने उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। उन्होंने आज के दिन के महत्व को बताते हुए कहा, यह दिन हमारे देश में राष्ट्रीय शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। हमें महत्मा गांधी और शास्त्री जी के सिखाए सिद्धांतों पर चलना चाहिए।
एसीआईसी के गाजियाबाद मुख्य निदेशक रामानंद सिंह, उत्तर प्रदेश निदेशक विनय कुमार, गाजियाबाद निदेशक रिहाना अल्वी ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान शहीद स्थल पहुँच कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाने वाले सभी शहीदों को पुष्प अर्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी से उपस्थित रहे राजिंदर सिंह, पं रवि शर्मा, मोहिंदर डेंग, आरिफ खान, राजकुमार गाजियाबाद उप प्रमुख एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply