राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अध्या फाउंडेशन द्वारा भाई परमानंद विद्या मंदिर राम विहार दिल्ली में इंटरनेशनल डे ऑफ नॉन वायलेंस गांधी जयंती 2 अक्टूबर को जज-11 और डॉक्टर्स-11 के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें चीफ गेस्ट जस्टिस तलवंत सिंह दिल्ली हाई कोर्ट और गेस्ट ऑफ ऑनर स्पेशल जज सीबीआई अनुराग सेन थे। टास जीतकर डॉक्टर्स-11 ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया, जो मैच के अंत में सही साबित हुआ।
शनिवार को अयोजित मैच का आयोजन गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर स्वच्छता तथा शांति का संदेश देने के लिए किय गया। जज-11 ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 230 रन बनाए। जिसमें जज आकाश जैन ने शातकीय पारी खेलते हुए बहुत अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। डॉक्टर्स-11 की तरफ से डॉ हेमेन्द्र शर्मा ने बॉलिंग शुरू की, जबकि डॉ जयदीप ने शातकीय पारी खेली तथा डॉ राहुल ने रन के साथ-साथ विकेट लेते हुए अपना योगदान दिया। अंतत: डॉक्टर्स-11 ने इस मैच को 6 विकेट से जज-11 के खिलाफ जीत लिया।
विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की गई और अन्य खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अध्या फाउंडेशन की चेयर पर्सन मनीषा कश्यप, अध्या फाउंडेशन की चीफ पैटर्न चरणजीत कौर और सुमन सेन, मेडिकल एसोसिएशन पूर्वी दिल्ली के अध्यक्ष डॉ गौतम सिंह, सचिव डॉ कुमार गांधी और चीफ कोडिनेटर डॉ संदीप कश्यप मौजूद रहे।


Leave a Reply