माई वर्ल्ड प्री-स्कूल के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न लाल बहादुर शात्री जयंती के अवसर पर माई वर्ल्ड प्री-स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। प्ले से लेकर यूकेजी तक के बच्चों के लिए हुए कम्पटीशन में बच्चे महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, चाचा नेहरू, सुभाषचंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई, भगतसिंह, भारत माता आदि के वेश में नजर आए। प्रतियोगिता के दौरान महावीर स्वामी व महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत पर आधारित लघु नाटक ‘मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है’ का मंचन भी किया गया।
इंदिरापुरम, शक्ति खंड-4 स्थित माई वर्ल्ड प्री-स्कूल की संस्थापक एवं निदेशक स्वीटी अग्रवाल ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि कार्यक्रम के अंत में बच्चों को कुछ मनोरंजक बायोग्राफी दिखाई गई और क्विज प्रतियोगिता में उनके जीवन पर आधारित प्रश्न भी पूछे गए। बच्चों ने खूब आनंद लिया। प्रतियोगिता में भाग लेकर बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन ने इन नन्हे-मुन्नों को बधाई दी है।
कार्यक्रम की रूपरेखा खुद स्वीटी मैम ने तैयार की थी। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में बच्चों ने बहुत इंज्वाय किया। बच्चों को प्रोत्साहित करने, उनका आत्मविश्वास और सकारत्मक सोच को बढ़ाने के लिए ढेर सारे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आगे भी ऐसे अवसरों पर बड़े प्रोग्राम करने की तैयारी की जाएगी। वहीं जिन बच्चों ने प्रतियोगिता में जीत दर्ज की, उन्हें निदेशक मैडम स्वीटी अग्रवाल और स्कूल की विमला कुमारी ने पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर कई अभिभावक और गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने स्कूल की स्वच्छता, भव्यता और बच्चों को केयर करने के तरीके की तारीफ की है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*