बाराबंकी: सामूहिक विवाह में 99 जोड़े एक-दूजे के हुए

जितेन्द्र जायसवाल/राष्ट्रीय जनमोर्चा
बाराबंकी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कलवारी स्थित झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कालेज परिसर में 99 जोड़ों की शादी कराई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल व विशिष्ट अतिथि महादेवा विधायक रवि सोनकर ने वर-वधू को उपहार स्वरूप पायल, बिछुआ, वस्त्र आदि भेंटकर सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी उमाशंकर सिंह व संचालन भाजपा नेता श्रुति अग्रहरि ने किया।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बहादुरपुर के 48, कुदरहा के 20 व बनकटी 31 जोड़े एक-दूजे के हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों को समर्पित है। सरकार की पारदर्शी नीतियों के चलते समाज के प्रत्येक वर्ग को हर योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिल रहा है। विधायक रवि सोनकर ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उन गरीबों के लिये वरदान है जिन्हें अपने बेटियों के विवाह का खर्च वहन करने में ब्याज पर रकम लेने पड़ते थे।
बुधवार को आयोजित सामूहिक विवाह के मौके पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आजकल बेटी एक गरीब पिता के लिए बोझ-सी लगती है। कई बार तो बेटी की शादी में एक पिता को जिंदगी भर की मेहनत की कमाई लाखों की रकम फिजूलखर्ची में उड़ानी पड़ जाती है। एक लड़की और उसके पिता के इस दर्द को बाराबंकी के भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बखूबी समझा और फिजूलखर्ची रोकने के लिए खुद आगे आए और एक अभियान चलाकर लगातार 10 साल से गरीब लड़कियों और लड़कों की सामूहिक शादी और निकाह करवाने का संकल्प लिया है। इस बार इस कार्यक्रम में 99 जोड़ों का सामूहिक विवाह करवाया गया है। इसमें मुस्लिम समुदाय की एक बेटी भी शामिल है। वहीं कार्यक्रम में राजवीर सिंह जादौन के अलावा तहसील और विकासखंड के पदाधिकारी भी शामिल रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*