वरिष्ठ पत्रकार अशोक कौशिक को मातृ शोक, उर्मिला देवी पंचतत्व में विलीन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। महानगर से प्रकाशित हिंदी दैनिक ‘हिन्द आत्मा’ के समूह संपादक अशोक कौशिक की माता श्रीमती उर्मिला देवी का रविवार को निधन हो गया। वह लब्धप्रतिष्ठित पत्रकार और हिन्द आत्मा समूह के संस्थापक स्वर्गीय महेश कौशिक की धर्मपत्नी थीं। इस खबर से पूरा परिवार शोक में डूब गया। शहर के तमाम पत्रकारों, राजनेताओं एवं अन्य गणमान्य लोगों ने उर्मिला देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्रीमती उर्मिला देवी की उम्र 76 वर्ष थी और उन्होंने राजनगर स्थित अपने आवास पर करीब तीन बजे अंतिम सांस ली। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का ताता लग गया। रविवार की ही शाम करीब 6 बजे मोक्षधाम, हिंडन तट पर उनका अंतिम दाह-संस्कार कर दिया गया। सुपुत्र अशोक कौशिक ने उन्हें मुखाग्नि दी। पौत्र वंश कौशिक भी मौजूद रहे। उनके अलावा अन्य स्वजन, समाजसेवी व बड़ी संख्या में पत्रकार आदि मौजूद रहे।
श्रीमती उर्मिला देवी बहुत ही परोपकारी स्वभाव की थीं और दैनिक हिन्द आत्मा समाचार पत्र समूह की रीढ़ समझी जाती थीं। अपने जीवन काल में उन्होंने बहुत लोगों की मदद की। उन्हें जीवन आयुर्वेद की भी गहरी समझ थी। उन्हें श्रद्धांजलि देने और शोक संवेदना प्रकट करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार व रेलवे खानपान यूनियन के अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता, दैनिक अथाह के सम्पादक अशोक ओझा, दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ कमलेश पांडेय, पत्रकार सुनील यादव, भारत समाचार के ब्यूरो चीफ लोकेश राय, हिन्द आत्मा के शुभेंदु कुमार, आसिफ खान, शक्ति सिंह, स्टेट न्यूज़ के सोनू अरोड़ा, विमल कुमार, एम. इक़बाल, योगेश कुमार, एकता ज्योति के संपादक राजकुमार राणा, दीपेंद्र सिंह, मुकेश सिंघल, डीडी न्यूज़ के मनोज शर्मा, संजय चौहान, अशोक भारतीय, प्रवीण बतरा, वीरेंद्र कुमार कंडेरे, जनसागर टुडे के नरेश सिंघानिया, भाजपा किसान मोर्चा से गौरव शर्मा, नरेंद्र शर्मा, संजय शाह, धीरज भार्गव आदि शामिल रहे।
‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ परिवार और पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज और कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा, भाजपा की पार्षद मनोज गोयल, भाजपा नेता सलेक चंद त्यागी, नरेश भाटी आदि ने भी उर्मिला देवी के निधन पर गहरा दुख जताया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*