राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
श्री मुक्तसर साहिब। एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल (एसीआईसी) लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के साथ-साथ यह संगठन लोगों के स्वास्थ्य एवं अन्य तरह की समस्याओं के समाधान कराने की भी पूरी कोशिश करता है। पंजाब में इन दिनों भले ही कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण में हो, लेकिन डेंगू के लगातार बढ़ते मामलों ने सरकार और स्वा स्य्र विभाग की चिंता बढ़ा दी है। रविवार को भी जिले में डेंगू के कुछेक मामले सामने आए हैं, जिसके मद्देनजर एसीआईसी की पंजाब टीम ने 17 अक्टूबर को तीसरा कोविड वैक्सीनेशन कैम्प और ब्लड टेस्ट कैम्प का आयोजन किया। इस मौके पर दिल्ली से नेशनल टीम ने पहुंचकर स्थानीय टीम का हौंसला बढ़ाया और उनकी जो समस्याएं थीं, उसका भी निराकरण किया गया।
पंजाब के गीदड़बहा में आयोजित कार्यक्रम के तहत एसीआईसी की पंजाब टीम ने एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुकुल शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र बच्चन, राष्ट्रीय मुख्य प्रभारी राजिन्दर सिंह और मोहिन्दर डेंग चीफ को-आर्डिनेटर का अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत-सत्कार किया। इस दौरान राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी सदस्यों से बात की। उनकी समस्याएं सुनी और उसका निवारण किया। साथ ही कैम्प में अपना समय दे रही मेडिकल टीम को कोविड काल में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इसके अलावा संस्था की ओर से उन सभी को जहां सम्मानित किया गया, वहीं राष्ट्रीय टीम ने पूरी पंजाब टीम को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए बधाई दी और उन्हें तिरंगा वस्त्र पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।


Punjab State team feel very happy for the visit by, National President Sh. Mukul ji, National Gen, secratary , Sh. Jitender ji Bachan , Sh. Rajinder Singh ji , Chairman, and Sh Mohinder ji Dang, National Co-ordinater.