जितेन्द्र जायसवाल/राष्ट्रीय जनमोर्चा
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के जिला बाराबंकी के विकासखंड सिद्धौर के ग्राम पंचायत गंजरिया में बैंक ऑफ इंडिया स्टार सिटी के द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देने का काम किया गया। इस दौरान महिलाओं ने जाना कि वे अपनी आय दुगनी कैसे कर सकती हैं। वे ऐसा कौन सा कार्य करें जिससे अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है और वे खुद आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
उल्लेखनीय है कि महिलाओं को सशक्त और स्वरोजगार बनाने के लिए सरकार की तरफ से भी तरह-तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। उसी आधार पर बैंक के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा भी महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बैंक ने यह भी बताया कि स्वयं सहायता समूह कि महिलाएं रोजगार के लिए बैंक से लोन भी ले सकती हैं। एक साल की अवधि में लोन जमा कर दें तो 7 प्रतिशत ब्याज लगता है। साथ ही निश्चित समय तक जमा करने पर 4 प्रतिशत की छूट भी मिलती है।
ब्लॉक मिशन प्रबंधक सबा फातिमा ने बताया कि महिलाओं को आजीविका मिशन से जोड़ना जैसे कि आने वाले त्योहार दीपावली में मोमबत्ती बनाने और मोम के दीया बनाएं और मार्केट में बेचें ताकि अच्छी इनकम कर सकती हैं। इस मौके पर ट्रेनर नितिन वर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जगन्नाथ यादव, ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक करने के लिए काफी सक्रिय दिखे। इसके अलावा जगन्नाथ यादव ने कहा कि हमारी ग्राम पंचायत की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। उम्मीद है महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और सशक्त होंगी।


Leave a Reply