अतिरिक्त सचिव डॉ. दिनेश कुमार से PIIT के चेयरमैन ने की शिष्टाचार भेंट

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लखनऊ। प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT) ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन प्रो. (डॉ.) भरत सिंह ने उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अतिरिक्त सचिव डॉ. दिनेश कुमार से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट में उच्च शिक्षा और तकनीकी कौशल विकास को लेकर विशेष चर्चा हुई। डॉ. भरत सिंह ने उद्योग संस्थान (Industry-Academia) के बीच समन्वय और नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया है।
उल्लेखनीय है कि प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा तकनीकी और कौशल आधारित शिक्षा (Skill Development) देने के लिए जाना जाता है। इसी विधा को और मजबूती प्रदान करने के लिए अतिरिक्त सचिव डॉ. दिनेश कुमार और शिक्षाविद् डॉ. भरत सिंह के बीच मंगलवार को उच्च शिक्षा की गुणवत्ता व नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*