सीएम ने स्वच्छ व हरित विद्यालयों के शिक्षकों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के 12 प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया। स्वच्छ व हरित योजना के तहत स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, शौचालय, हाथ धुलाई, रखरखाव बेहतर विद्यालयीय वातावरण विकसित करने के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए ये विद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किए गए हैं।
मंच पर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने परिषदीय स्कूलों के बच्चों से संवाद किया। उनका नाम जाना और प्रदर्शनी में उनके द्वारा लगाए गए विभिन्न मॉडलों का अवलोकन किया। मॉडल से जुड़ी जानकारी ली और बच्चों की जिज्ञासाओं के बारे में भी जाना। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों की भी हौसला अफजाई की। सीएम ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें चॉकलेट भी प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने मंच से भी बच्चों की प्रशंसा की।
सीएम योगी ने प्रदर्शनी में बच्चों के उत्साह की सराहना की। कहा कि निपुण भारत अभियान के तहत कक्षा-3 के बच्चे वाक्य बनाने और पढ़ने में निपुण दिख रहे थे। उनकी भाषा, अंकगणित के ज्ञान की सराहना की। सीएम ने कहाकि पीएम मोदी का विजन है कि निपुण भारत अभियान में हर बच्चे को उसके क्षेत्र में योग्य व पारंगत बना सकें क्योंकि सशक्त भवन सुदृढ़ नींव पर ही तैयार हो सकता है।
ये प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक हुए सम्मानित
1- संभल- प्राथमिक विद्यालय इटैला माफी, कपिल कुमार मलिक
2- पीलीभीत- प्राथमिक विद्यालय चोखापुरी, मनीष कुमार
3- चित्रकूट पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़छापा, हरिशंकर त्रिपाठी
4- बरेली प्राथमिक विद्यालय सहजनी, राजीव सिंह
5- बदायूं कंपोजिट विद्यालय आमगांव, संगीता शर्मा
6- रायबरेली प्राथमिक विद्यालय दौतरा, आशीष प्रताप सिंह
7- सहारनपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय लबडौला कुतुबपुर, संजीव कुमार
8- श्रावस्ती कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हरिहरपुर रानी, कैसर जहां
9- जालौन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कोंच, वंदना वर्मा
10- प्रयागराज एयरफोर्स स्कूल मनौरी, जावेद खान
11- वाराणसी जवाहर नवोदय विद्यालय गजोखर, नागेश कुमार मिश्र
12- मेरठ दयावती मोदी एकेडमी, डॉ. ऋतु दीवान

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*