राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती के अवसर पर विगो फिट (vego.fit) के द्वारा बाल दिवस के मद्देनजर पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 14 नवम्बर को ग्रेनो वेस्ट की विभिन्न सोसाइटी से 8-14 वर्ष के बच्चों के लिए धावक प्रतियोगिता एवं अन्य खेलकूद कार्यक्रम करवाया गया। बाद में सभी प्रथम विजेताओं को 501 रुपये के साथ गोल्ड मेडल सर्टिफिकेट दिए गए। इसके अलावा आयोजन में भाग लेने वाले सभी बच्चों को भी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
विगो फिट कंपनी के निदेशक एवं समाजसेवी नरेश कुमार इस कार्यक्रम के आयोजक थे। उन्होंने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से बताया कि कंपनी प्रधानमंत्री मोदी के स्वरोजगार योजना को लक्ष्य करते हुए क्षेत्र में लोगों को स्वावलंबी बनाने एवं समाज में समन्वय स्थापित करने का निरंतर प्रयास कर रही है। बाल दिवस कार्यक्रम में समस्त ग्रेटर नोएडा वेस्ट सोसाइटी के अलावा कुछ ऐसे बच्चों ने भी भाग लिया, जो ग्रामीण अंचल में निवास करते हैं। उन सभी को लेकर कुल 130 बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया।
उन्होंने बताया कि विगो फिट के द्वारा ओयस्टर ( oyster) मशरूम एवं उससे संबंधित अन्य प्रोडक्ट की खेती को बढ़ावा देने के लिए इस कंपनी की शुरुआत करोना के समय 2020 में की गई। जिसका मूल उद्देश्य देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वरोजगार मुहिम से प्रेरित है। नरेश कुमार ने कहा कि स्वरोजगार के साथ-साथ समाज को जोड़ने का काम भी निरंतर कंपनी के माध्यम से किया जा रहा है।


Leave a Reply