प्रख्यात कथाकार मन्नु भंडारी के निधन पर ‘मीडिया 360 लिट्रेरी फाउंडेशन’ ने जताया शोक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। देश की प्रख्यात लेखिका मन्नू भंडारी के निधन पर प्रमुख साहित्य संस्था ‘मीडिया 360 लिट्रेरी फाउंडेशन’ सहित शहर के साहित्य जगत ने शोक प्रकट किया है।‌ फाउंडेशन के राज नगर स्थित कार्यालय पर संस्था के संस्थापक सुभाष चंदर और सचिव आलोक यात्री ने एक साझा बयान में कहा कि मंन्नु भंडारी ने कहानी और उपन्यास में समान रूप से कलम चलाई। वह आधुनिक कथाकारों की अग्रणी पंक्ति में शामिल रहीं।
लंबे समय से रुग्ण चल रहे साहित्यकार से. रा. यात्री ने उनके निधन को हिंदी साहित्य की अपूर्णीय क्षति बताया। लंबी साहित्यिक यात्रा के संस्मरणों को याद करते हुए श्री यात्री ने कहा कि राजेंद्र यादव के साथ लिखा गया उनका उपन्यास ‘एक इंच मुस्कान’ शिक्षित, आधुनिकता पसंद लोगों और अभिजात्य वर्ग की दुखभरी प्रेमगाथा है। उन्होंने कहा कि विवाह के टूटने की त्रासदी झेल रहे बच्चे को केंद्र में रख कर लिखा गया उपन्यास ‘आपका बंटी’ हिंदी के सफलतम उपन्यासों की कतार में शामिल है।
साहित्यकार रिंकल शर्मा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आम आदमी की पीड़ा और दर्द की गहराई की पराकाष्ठा उकेरने वाला उपन्यास ‘महाभोज’ पर आधारित नाटक भी उनकी कालजयी रचनाओं में शामिल हैं। संस्था के अध्यक्ष शिवराज सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ‘यही सच है’ कृति पर आधारित फिल्म ‘रजनीगंधा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के साथ युवा वर्ग में काफी लोकप्रिय रही थी। उनके निधन पर कमलेश भट्ट ‘कमल’, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. बीना शर्मा, डॉ. नवीन लोहनी, वागीश शर्मा, योगेन्द्र दत्त शर्मा, गोविंद गुलशन, विपिन जैन, रवि पाराशर, दीपाली जैन ‘ज़िया’, सुभाष अखिल, सुशील शर्मा, पराग कौशिक, अभिषेक कौशिक, रंगकर्मी अक्षयवरनाथ श्रीवास्तव सहित कई लोगों ने संवेदना प्रकट की।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*