राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। संजय नगर स्थित भागीरथ पब्लिक स्कूल में श्री परशुराम ब्राह्मण एकता मंच द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीएस आरके चतुर्वेदी आईजी (रिटायर उत्तर प्रदेश पुलिस) थे। इस अवसर पर बृजभान शर्मा को नेशनल अवार्ड गोल्ड मेडल मिलने पर भव्य अभिनंदन किया गया। मुख्य वक्ता व विश्व ब्राह्मण संघ के प्रवक्ता बीके शर्मा हनुमान ने इस अवसर पर कहा कि ब्राह्मण सदैव से समाजहित का चिंतक रहा है। लेकिन वर्तमान में उसकी उपेक्षा का प्रयास जारी है। ब्राह्मण हितों की बात करने वाले समाज की शक्ति दिखाकर धरातल पर शून्य योगदान कर रहे हैं। ऐसे में जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी तक ब्राह्मणों की अनदेखी कर रहे हैं।
गुरुवार, 25 नवम्बर को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हनुमान ने कहा कि भगवान परशुराम ने जहां शास्त्रों को पढ़ने की प्रेरणा दी, वहीं सामाजिक बुराईयों के निराकरण को भी प्रेरित किया। इसलिए ब्राह्मण समाज के लोगों को चाहिए कि वह अपने बीच मौजूद शत्रुओं को पहचानकर समाज हित के लिए मिलकर चलें। उदारता ब्राह्मणों के संस्कार में है। लेकिन जो ब्राह्मण हित में बाधक हो, उसका विरोध किया जाएगा।
मुख्य अतिथि आरके चतुर्वेदी ने कहा कि भगवान परशुराम के चित्र के पूजन के साथ-साथ उनके चरित्र का अनुसरण वर्तमान में ब्राह्मण समाज की आवश्यकता है। उपाध्यक्ष ने समाज के लोगों से समाज हित में संघर्ष करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि आरडी पाठक, डॉ संजीव शर्मा, अरुण शर्मा, बीआर शर्मा, अमिताभ शुक्ल, डॉ आशीष शर्मा ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन कार्यक्रम आयोजक डॉ हरीश शर्मा व मनोज शर्मा ने किया।
सम्मान समारोह में पंडित आरके शर्मा, पंडित हरीश शर्मा, पंडित बृज मोहन शर्मा, पंडित सुनील तिवारी, पंडित अनिरुद्ध शर्मा, संरक्षक डॉ संजीव शर्मा, पंडित अनादि शुक्ला, सुनील तिवारी, अनिरुद्ध शर्मा, आरके पांडेय, श्रीराम तिवारी, मनोज पंडित, पंडित राजेंद्र शर्मा, सुभाष पंडित, ब्रजकिशोर शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, वेद शर्मा, राम गोपाल शर्मा, भूषण पंडित, कमल शर्मा, विशाल शर्मा, डॉ आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply