नोएडा में कायस्थ काउंसिल की बैठक, सामाजिक एकता पर दिया जोर

ऑल इंण्डिया कायस्थ काउंसिल की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी

अंजू श्रीवास्तव/राष्ट्रीय जनमोर्चा
गौतमबुद्ध नगर। नोएडा सेक्टर 73 स्थित आर्यनगर में ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल की नोएडा शाखा के अध्यक्ष प्रवीन सक्सेना की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें संगठन के विस्तार करने पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन भी मौजूद रहे। उन्होंने कायस्थ समाज के उत्थान और उनकी एकता पर जोर देते हुए कहा कि हम जितने ही ज्यादा संगठित होंगे और एक एक मंच पर आएंगे, तभी कायस्थ समाज का भला होगा।
बुधवार, 24 नवम्बर को आयोजित बैठक में संगठन के राष्ट्रीय सचिव विकास सक्सेना ने पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाने पर जो दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी को पूरी लगन, मेहनत और ईमानदारी से संगठन के प्रति समर्पित होना चाहिए। हम अधिक से अधिक सदस्य बनाने चाहिए। नोएडा अध्यक्ष प्रवीन सक्सेना ने कहा कि कायस्थ समाज का उत्थान तभी संभव होगा जब लोग अपना अंहकार छोड़कर जनहित में कार्य करने के लिए आगे आएं। ईगो कायस्थ समाज के विकास में बहुत बड़ी बाधा है। हमें संगठन के लिए हरहाल में सक्रिय होना चहिए। सभी सदस्यों और पदाधिकारियों के विचार संगठन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए लगातार आपासी संवाद भी बना रहना जरूरी है।
बैठक में जिधाध्यक्ष प्रवीन सक्सेना ने दहेज उन्मूलन, बच्चों की शिक्षा, बेरोजगारों को रोजगार और गरीब कायस्थ कन्याओं की शादी के लिए उनके परिवार को आथिर्क मदद देने पर भी पस्ताव रखा। इन सभी प्रस्तावों पर गंभीरता पूर्वक राष्ट्रीय टीम विचार-विमर्श कर अगली बैठक में अपने निर्णय से अवगत कराएगी।

admin
About admin 3429 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*