पीएम मोदी ने रखी जेवर एयरपोर्ट की नींव, कहा- करोड़ों लोग होंगे लाभान्वित

जितेन्द्र बच्चन
ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नोएडा के जेवर में भारत के सबसे बड़े एयरपोर्ट की नींव रखी। इस एयरपोर्ट से सितंबर 2024 अंत तक एक रनवे के साथ उड़ान सेवाएं प्रारंभ हो सकती हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह में पहुंचने से पहले मोदी ने यहां एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद उनका स्वा गत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यडनाथ ने किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवम्बर को जेवर एयरपोर्ट शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब हो या मध्यम वर्ग, किसान हो या व्यापारी, मजदूर हो या उद्यमी, हर किसी को इन्फ्रास्ट्रक्चर का लाभ मिलता है। जेवर एयरपोर्ट भी सुविधाओं का खजाना साबित होगा। उन्होंने कहा कि आजादी के इतने साल तक तो उत्तर प्रदेश को ताने सुनने के लिए मजबूर कर दिया गया था। कभी गरीबी के ताने, कभी जात-पात की राजनीति के ताने, कभी हजारों करोड़ रुपये के घोटालों के ताने, कभी खराब सड़कों के ताने, कभी उद्योगों के अभाव के ताने, कभी ठप पड़े विकास के ताने, कभी अपराधी-माफिया और राजनीति के गठजोड़ के ताने- यूपी के कोटि-कोटि सामर्थ्यवान लोगों का यह सवाल था कि क्या वाकई कभी यूपी की सकारात्मक छवि बन पाएगी या नहीं बन पाएगी?
उन्होंने कहा कि जिसे पहले की सरकारों ने झूठे सपने दिखाए, आज वही यूपी अंतरराष्ट्रीय छाप छोड़ रहा है। आज यूपी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेडिकल संस्थान, रेलवे, हाईवे, एयर कनेक्टिविटी मिल रही है। इसलिए आज देश और दुनिया के निवेशक कहते हैं यूपी यानी उत्तम सुविधा, निरंतर निवेश, यूपी की इसी अंतरराष्ट्रीय पहचान को, नए आयाम दे रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि हवाई अड्डे को सुचारू रूप से चलाने के लिए भी हजारों लोगों की आवश्यकता होती है। पश्चिमी यूपी के हजारों लोगों को ये एयरपोर्ट नए रोजगार भी देगा। उन्होंने कहा कि आज हम 85 फीसदी विमानों को एमआरओ सेवा के लिए विदेश भेजते हैं और इस काम के पीछे हर साल 15 हजार करोड़ रुपये खर्च होते हैं। 30 हजार करोड़ में ये प्रोजेक्ट बनने वाला है। हजारों करोड़ रुपये खर्च होते हैं, जिसका ज्यादातर हिस्सा दूसरे देशों को जाता है। अब ये एयरपोर्ट इस स्थिति को भी बदलने में मदद करेगा। इसके माध्यम से पहली बार देश में एंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल कार्गो हब की कल्पना भी साकार हो रही है। इससे इस पूरे क्षेत्र के विकास को एक नई गति मिलेगी। एक नई उड़ान मिलेगी। आज देश में जितनी तेजी से एविएशन सेक्टर में वृद्धि हो रही है, जिस तेजी से भारतीय कंपनियां सैकड़ों नए विमानों को खरीद रही हैं, उनके लिए भी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बहुत बड़ी भूमिका होगी।
करोड़ों लोगों को फायदा होगा:
पीएम मोदी ने कहा आज इस एयरपोर्ट के भूमिपूजन के साथ ही दाऊ जी मेले के लिए प्रसिद्ध जेवर भी अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर अंकित हो गया है। इसका बहुत बड़ा लाभ दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी यूपी के करोड़ों लोगों को होगा। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का नया भारत आज एक से बढ़कर एक बेहतरीन आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रहा है। उन्होंने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए सभी को बधाई दिया। 21वी सदी में इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण जोरों पर है। इससे करोड़ों लोग लाभान्वित होंगे।
लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में उन किसानों का धन्ययवाद दिया, जिन्हों्ने इस एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीन सीएम आवास पर आकर दी। उन्होंदने यह भी कहा कि यूपी के किसानों के गन्नेप की मिठास बढ़ाने का काम यूपी की सरकार ने केंद्र के साथ मिलकर किया है। उन्होंीने यूपी सरकार की कुछ योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंहने कहा कि इन योजनाओं से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*