अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को मतदान के लिए किया जागरूक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। मतदाताओं को जागरूक करने के अभियान के तहत एसडीएम (तृतीय) शिखा शुक्ला ने गुरुवार को शंभू दयाल पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व के बारे में बताया। उन्हें वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया और इलेक्शन से जुड़ा फेसबुक पेज भी सभी विद्यार्थियों से लाइक करवाया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अखिलेश मिश्र ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ रीना शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ अनिल चौहान, डॉ बीएस रॉय, डॉ कमलेश भारद्वाज, प्रियंका गंगवार, डॉ बिंदु कर्नवाल, डॉ नीलम गर्ग, डॉ अजय उपाध्याय, डॉ गीता पांडेय, डॉ रश्मि गोयल, डॉ प्रवीण कुमार, मीति पांडेय आदि शिक्षक साथी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*