राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा का चुनाव होना है। इसके मद्देनजर सभी छोटी-बड़ी राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने दलों का विस्तार करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में राष्ट्रवादी विकास पार्टी ने गाजियाबाद के समाजसेवी विजय कुमार श्रीवास्तव को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव मनोनीत किया है।
विजय कुमार श्रीवास्तव कायस्थ नेता है और समाज में उनकी अच्छी छवि है। वह अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। इसके अलावा समाज के हर वर्ग में उनकी पहचान है। उन्होंने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से एक भेंटवार्ता में बताया कि वह पूरा प्रयास करेंगे कि राजनैतिक क्षेत्र में कायस्थ समाज का मान-सम्मान बढ़े और कायस्थों को भी प्रतिनिधित्व करने का मौका मिले।
राष्ट्रवादी विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार श्रीवास्वतव, राष्ट्रीय महासचिव ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव (दिल्ली-एनसीआर) जितेन्द्र बच्चन, राष्ट्रीय सचिव (संगठन एवं मीडिया) राज किशोर लाल श्रीवास्तव और विधानसभा चुनाव प्रभारी उत्तर प्रदेश हरिशंकर श्रीवास्तव ने विजय कुमार श्रीवास्तव को बधाई दी है। साथ ही उम्मीद जताई है कि वह पार्टी के हित में कार्य करते हुए इसे आगे बढ़ाएंगे। वहीं विजय कुमार श्रीवास्तव ने अपने मनोनयन पर पार्टी के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा है कि वह पूरी ईमानदारी और कर्तव्य- निष्ठा के साथ पार्टी का कार्य करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे।


Leave a Reply