245 विद्यार्थी मेवाड़ के बनाए गए ब्रांड अम्बेसडर

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने अपने मेधावी 245 विद्यार्थियों को ब्रांड अम्बेसडर बनाया है। एक विशेष अलंकरण समारोह में इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया एवं निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने सभी को बैज प्रदान किये। ये 245 विद्यार्थी मेवाड़ की विकास यात्रा के सहयात्री रहेंगे। इन्हें पांच वर्गों विद्यार्थी प्रशासक, संपादकीय विभाग, छात्र परिषद, कक्षा प्रतिनिधि एवं नियुक्ति विभाग में नियुक्त किया गया है।
समारोह में मेवाड़ के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने सभी विद्यार्थियों को उनके कर्तव्यों की शपथ ही नहीं दिलाई, बल्कि उन्हें उनके कर्तव्यों से भी अवगत कराया। निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थी अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें। इस अवसर पर आकांक्षा, गोरांगी, पूजा गोस्वामी, रिया व स्मृति आदि विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यकम प्रस्तुत किया। संचालन अमित पाराशर एवं हरमीत कौर ने किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन किया गया। अंत में सीडीएस बिपिन रावत सहित शहीद हुए सैनिकों के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*