गाजियाबाद के कुणाल चौधरी फाइटर पायलट बने, दुश्मनों को देंगे मुंहतोड़ जवाब

जितेन्द्र बच्चन/राष्ट्रीय जनमोर्चा
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन के कुणाल चौधरी ने हैदराबाद वायुसेना अकादमी के दीक्षांत समारोह में पहला स्थान प्राप्त कर फाइटर पायलट का पद ग्रहण किया है। उन्होंने चार साल की कड़ी मेहनत के बाद भारतीय वायुसेना हैदराबाद अकादमी में अपने फ्लाइंग ऑफिसर बनने के सपने को पूरा किया। भारतीय वायुसेना ने 18 दिसंबर को उन्हें फ्लाइंग पायलट के रूप में देश सेवा करने का सौभाग्य दिया। अब वह दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।
उल्लेखनीय है कि कुणाल के पिता भी भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त हैं। बचपन से ही कुणाल का सपना रहा कि वह पिता मनोज चौधरी की तरह भारतीय वायुसेना में भर्ती होकर देश सेवा करें। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय कमला नेहरूनगर से 12वीं तक की शिक्षा ग्रहण की। उसके बाद एनडीए का एग्जाम दिया और उसे भी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण कर भारतीय वायुसेना में जाने का अवसर प्राप्त किया। वायु सेना अकादमी से फाइटर पायलट का कोर्स प्रथम श्रेणी में पास कर कुणाल चौधरी ने जिले का नाम रोशन किया है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*