नेफोवा ने 350 से अधिक किशोरों को लगवाया कोरोनारोधी टीका

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। नेफोवा ने जिला प्रशासन के सहयोग से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 15-18 आयु वर्ग के 350 से अधिक बच्चों को निःशुल्क कोरोनारोधी टीका लगवाया। इसके लिए अभिवावकों और बच्चों की सहूलियत के लिए दो निजी स्कूलों में टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। पहला कैंप ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16 सी के गौर इंटरनेशनल स्कूल और दूसरा कैंप टेकज़ोन-4 के पैसिफ़िक वर्ल्ड स्कूल में लगाया गया।
नेफोवा उपाध्यक्ष राहुल गर्ग ने बताया कि कोरोना के रोकथाम में जाँच के साथ-साथ टीकाकरण भी अतिआवश्यक है। वयस्कों के टीकाकरण के बाद 15-18 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण चालू होने से कैंप आयोजित करने हेतु नेफोवा लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में था, जिला प्रशासन से अनुमति मिलते ही स्कूलों को संपर्क किया गया और स्कूलों ने स्वेच्छा से कैंप के लिए अपनी सहमति प्रदान की। इस अवसर पर नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने स्कूल मैनेजमेंट के सहयोग के लिए उनका आभार प्रकट किया है। कैंप में अभिषेक कुमार, बिसरख मेडिकल टीम और मेडिकल इंचार्ज सचेन्द्र मिश्रा के अलावा राहुल गर्ग, सुमिल जलोटा, ज्योति जैसवाल, सुहैल अकबर, गौरव पटेल, राकेश रंजन एवं मयंक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*