राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान के लिए क्रियाशील संस्था एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल (एसीआईसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा ने गुरु गोविंद सिंह की जयंती के पावन अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान कर नववर्ष मनाया। शर्मा ने यह रक्तदान गांधी आइडल स्कूल में लाइफ लाइन ब्लड बैंक द्वारा आयोजित कैंप में किया। साथ ही उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील की है कि वे भी समाज के लिए नि:स्वार्थ भाव से समय-समय पर रक्तदान जरूर करें।
राकेश मार्ग स्थित गांधी आइडियल स्कूल में नववर्ष के अवसर पर स्वेक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन करने वाली लाइफ लाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक ने रक्तदानकर्ता मुकुल शर्मा के प्रति आभार प्रकट किया है। साथ ही प्रशस्तिपत्र देकर उन्हें इस महान कार्य के लिए सम्मानित भी किया। शर्मा ने उनका धन्यवाद करते हुए कहा है कि जब भी रक्त की आवश्यकता होगी वह हमेशा उनके साथ हैं। इस दौरान आयोजक सिद्धार्थ गुप्ता, नीरज गुप्ता व अन्य मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।


Leave a Reply