बाराबंकी के डीएम और एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

जितेन्द्र जायसवाल/ राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जैदपुर स्थित नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज में आज मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह और पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने विभिन्न मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान से पहले पोलिंग बूथ पर जो कमियां है, उनको दूर करवाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने विद्यालय में चल रहे 15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण में तेजी लाने का आदेश दिया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*