समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने गरीब बच्चों के साथ मनाई मकर संक्रित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

  • बच्चों को मास्क, शिक्षा व खाद्य सामग्री का किया विरतण
    नोएडा। सामाजिक संस्था समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने आज सेक्टर 86 और 144 की स्लम एरिया में लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर मकर संक्रति का पर्व मनाया। साथ ही वहां के बच्चों को शिक्षा और संस्कार का पाठ पढ़ाते हुए मास्क, स्टेशनरी और खाद्य सामग्री का नि:शुल्क वितरण किया। इन चीजों को पाकर बच्चे बहुत खुश हुए।
    उल्लेखनीय है कि इस समय हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। इस भयानक सर्दी में हर कोई घर के अदर विस्तरों में छिपा है। ऐसे में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य लगातार गरीबों और असहायों की मदद करने के लिए सक्रिय हैं। गर्म कपड़े बांटने को लेकर बच्चों को शिक्षित और संस्कारित करने के लिए उनका प्रयास जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भी जब हर व्यक्ति अपने-अपने घरों में मकर संक्रांति का पर्व मना रहा है तो संस्था के सदस्य और पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करते हुए गरीब व अभावग्रस्त बच्चों को कोरोना के प्रति जागरूकर कर रहे हैं। उन्हें स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहे हैं। मास्क, शिक्षा सामग्री और खाने-पीने की चीजें मुफ्त बांटी गईं। साथ ही आगे भी गरीब बच्चों को शिक्षित करने के लिए कई कार्यक्रम चलाने की योजना बनाई गई है।
    संस्था की राष्ट्रीय महासचिव श्वेता त्यागी ने बच्चों को विशेष तौर पर शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। साथ ही कहा कि जल्द ही वे यहां शिक्षा सेंटर बनाकर आप को पढ़ाएंगी। कोषाध्यक्ष सुषमा अवाना ने कोविड-19 के बारे में बच्चों को अवगत कराते हुए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा। इस दौरान संस्था से जुड़े सदस्य रोशन झा, पिंकी प्रधान, सर्मिष्ठा शाह, अंजू ओझा, राजीव शाह, राहुल अवाना, विकास कौशिक, दिवाकर त्यागी, सुषमा झा, उमेश ओझा आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*