राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) ने आईटीआई हबीबपुर की संचालक इंदु गोयल को संस्था का मुख्य संरक्षक मनोनीत किया है। इससे पहले संस्था के इस पद पर वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन रहे। उन्होंने 27 दिसम्बर को अन्य संस्थाओं में अपनी व्यस्तता के चलते महिला उन्नति संस्था के मुख्य संरक्षक पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से यह पद खाली था। आज शनिवार, 15 जनवरी को संगठन की संरक्षक को मुख्य संरक्षक बना दिया गया। बच्चन ने इंदु गोयल को बधाई देते हुए कहा है कि संगठन का यह सराहनीय निर्णय है। आपका व्यक्तित्व विराट है। निश्चित ही आपके मार्गदर्शन में संस्था एक नई उंचाई प्राप्त करेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी।
शनिवार को संस्था ने इंदु गोयल का फूल-मालाओं और पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर इंदु गोयल ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका अगला उद्देश्य महिलाओं का समूह बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना होगा। साथ ही संगठन का एक काउंसलिंग सेंटर शुरू किया जाएगा, जिसमें महिलाओं को कानून, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से सम्बंधित जानकारी दी जाएगी। वहीं संगठन के संस्थापक डा राहुल वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव अनिल भाटी और कई अन्य गणमान्य भी इस मौके पर उपस्थित रहे। डॉ वर्मा ने कहा कि महिला मुख्य संरक्षक होने से जहां एक ओर जागरूक महिलाओं को संगठन से जोड़ने में सहायता मिलेगी, वहीं इंदुजी के अपार अनुभव का भी हम सभी को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर रणवीर चंदीला, नन्दकिशोर ठाकुर, मनोज झा, गीता भाटी, वंदना झा, एकता भटनागर, रेनू बाला शर्मा, माधुरी चौहान, देवेंद्र चंदीला, विजय तंवर, ओमदत्त शर्मा, डा ओमवीर बघेल, रेहाना आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply