राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। रोटरी क्लब गाजियाबाद और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए संकल्पित संस्था एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल ने संयुक्त रूप से गोविन्दपुरम स्थित साईं लीला द स्कूल में दो दिवसीय कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। शनिवार 22 जनवरी को वैक्सीनेशन कैम्प की शुरुआत प्रातः 10 बजे की गई। इस अवसर पर रोटरी क्लब गाजियाबाद प्रधान रोटेरियन विनोद दीक्षित ने एसीआईसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुकुल शर्मा का माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
डॉ शर्मा ने बताया कि प्रथम दिन 125 लोगों ने वैक्सीन लगवाकर कैम्प का लाभ उठाया। दूसरे दिन रविवर को 140 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। करीब 84 वर्षीय एक बुजुर्ग मिश्राजी ने बूस्टर डोज ली। दो दिवसीय कैम्प में कुल 265 लोगों ने वैक्सीन कैम्प का लाभ लिया।
कार्यक्रम का समापन करते हुए डॉ मुकुल शर्मा व विनोद दीक्षित ने डॉ शीतल व मेडिकल स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर राज किशोर शर्मा एडवोकेट, रोटेरियन राजीव बग्गा, रिटायर्ड आर्म्ड फोर्स आफिसर विजेंद्र मेंहदियान, विनय कुमार, रामानंद सिंह, रिहाना अल्वी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply