राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित सेक्टर 11 में सामाजिक संस्था निभा फाउंडेशन और मानव अधिकार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही संस्था ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
समारोह को संबोधित करते हुए संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी वीके सक्सेना ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने और इससे बचाव करने में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया। इस अवसर पर निभा फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष निभा श्रीवास्तव ने भी समारोह को संबोधित किया और उन्होंने कार्यक्रम में आए अतिथियों का फूल-माला व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मान किया। समारोह में दोनों संस्थाओं के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply