आर्य नगर में धूमधाम से मनायी 26 जनवरी

प्रवीण सक्सेना/राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्धनगर। आर्य नगर सेक्टर 73 विवेका नंद गली स्थित शुभम अप्पार्टमेन्ट परिसर में बड़ी धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह का बड़ी धूमधाम मनाया गया। सीनियर सिटीजन सुभाष कंसल व जावेद सैयद ने झंडा फहराया। उसके बाद स्थानीय लोगों ने जन मन गण की धुन पर तिरंगे को सलामी दी। महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने बढ़-चढ़कर समारोह में भाग लिया।
देश भक्ति के गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम आयोजन में प्रवीन सक्सेना, सुजीत, सुमित, अंजू सक्सेना, अभय, शाहनवाज, ब्रिज कुमार, राजन, सीताह रमैया, अतर सिंह, अरुण, राम गोपाल, अखिलेश, दिनेश, कर्णिक व मनीश त्यागी आदि की प्रमुख भूमिका रही। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*