राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। जन मानव उत्थान समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विजय नगर में 51 गरीब महिलाओं को साड़ी और सूट देकर उनका मान बढ़ाया। संस्था का यह कार्य सहारनपुर जिला अध्यक्ष विनित गर्ग व उनकी टीम द्वारा किया गया। जिन महिलाओं को वस्त्र वितरित किए गए, उनमें घरेलू सहायिकाएं और ई-रिक्शा चलाने वाली महिलाएं शामिल रहीं।
समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशी शर्मा ने बताया कि जिला अमृतसर (पंजाब) में उनकी संस्था के जिलाध्यक्ष अनूप सिंह निज्जर ने महिलाओं के सम्मान में वस्त्र वितरित किए और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। उन्होंने बताया कि पिछले कई साल से संस्था सम्पूर्ण भारत में महिलाओं को स्वस्थ भारत स्वस्थ बेटियां योजना के तरत जागरूक कर रही है। साथ ही एक लाख से अधिक बहन-बेटियों को सेनेट्री पेड वितरण किया जा चुका है। कार्यक्रम में मृदुलिका गर्ग, प्रथम गर्ग, रुक्मिणी शर्मा, नीतू सिंह, एसपी सिंह, खुशी शर्मा, सीमा, सुभ्रा, अनिता आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply