राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले की 14 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया है। इस दौरान संस्था के प्रशिक्षितों द्वारा निर्मित वस्तुओँ की प्रदर्शनी लगाई गई और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गयाI मौके पर मौजूद चेयरमैन स्काईलार्क जॉर्ज और निदेशक डॉ राजेंद्र सिंह ने प्रदर्शनी और कार्यक्रम की प्रस्तुति की सराहना की है।
डॉ राजेंद्र सिंह के अनुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुमारी पूजा और श्रीमती मिनाक्षी सेंगर ने कविता पाठ किया। उसके बाद श्रीमती सुषमा त्यागी, श्रीमती ममता भूटानी, श्रीमती शशि चौहान, श्रीमती सीमा, श्रीमती सीमा सिद्दीकी, कुमारी गुलिश्तां, श्रीमती अनीता रुहेला तथा अन्य महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ राजेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए अच्छे कार्यक्रम करना आवश्यक है, तभी समाज में महिलाओं के प्रति समाज का दृष्टिकोण बदलेगा और उन्हें अपने आप को जीवन में आगे बढ़ाने के ज्यादा अवसर प्राप्त होगा।
कार्यक्रम को सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शोभा यादव और गुरुदीन ने भी संबोधित किया। इन्होंने बताया कि जन शिक्षण संस्थान पूरे जनपद में 1700 महिलाओं को प्रतिवर्ष प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ने का मौका प्रदान करता है। कुमारी खुशबू, सपना, रविता, शिखा को भी उनके प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं लोनी रजापुर भोजपुर मुरादनगर से 40 अनुदेशिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर श्रीमती शेलअम्मा केके, अभिषेक, मोहित रामराज आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply