प्रदेश कमेटी का विस्तार, पूनम उपाध्यक्ष तो पूजा प्रदेश मंत्री बनी

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम स्थित शक्ति खंड-4 में महिला उन्नति संस्था की उत्तर प्रदेश इकाई की एक बैठक की गई। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राहुल वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल बैठक में उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से प्रदेश कमेटी का विस्तार करते हुए पूनम सिंह को उपाध्यक्ष, पूजा भगिया को प्रदेश मंत्री, शाम्भवी त्रिपाठी को प्रदेश सचिव, सुधा शर्मा को महसचिव, स्वाति वर्मा को उप सचिव एवं ललिता आर्य को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
22 मार्च को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए स्वीटी अग्रवाल ने महिला उत्थान के लिए हरसम्भव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक मजबूत टीम तैयार करने से महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर काम होगा। बैठक में प्रदेश सचिव डा ओमवीर बघेल, उपाध्यक्ष एकता भटनागर, गाजियबाद जिलाध्यक्ष विनीता पाल आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*