मुंबई उपनगर पत्रकार संस्था के होली मिलन समारोह में शामिल हुए दिग्गज

अमित मिश्रा/ राष्ट्रीय जनमोर्चा
मुम्बई। दहिसर-पूर्व स्थित राजश्री बैंक्वेट हॉल में ‘मुंबई उपनगर पत्रकार संस्था’ ने होली स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों और राजनीति के दिग्गज व पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत की और सभी ने एक दूसरे को होली की बधाई दी।
संस्था के अध्यक्ष गोविद ठाकुर, महासचिव जटाशंकर सिंह और कोषाध्यक्ष राम कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम में सहयोग करने वालों के प्रति आभार जताया है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिवशंकर तिवारी, हरीश तिवारी, राजू परुलेकर, राकेश त्रिवेदी, कार्यकारिणी सदस्य आशीष सिंह, विनय दुबे, गणेश कवडे, सत्यम सिंह, विभांशु त्रिपाठी तथा एसएनआई की शालिनी सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यकम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार शिवपूजन पांडेय ने किया। समारोह में जहां श्रवणीय भारतीय संगीत की बहार ने समां बाँधा, वहीं उत्तर भारत-बिहार के पारंपरिक व प्रख्यात देशी डिश “लिट्टी चोखा” का सभी ने खूब आनंद लिया।
समारोह में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं भाजपा उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह, महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री असलम शेख, भाजपा विधायक सुनील राणे, नार्थ रीजन के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रवीण पडवल, जोन-12 के डीसीपी सोमनाथ घार्गे, भाजपा की महिला विधायक मनीषाताई चौधरी, विधायक राजहंस सिंह, कांदिवली के नगरसेवक कमलेश यादव, शिवसेना नेता अभिषेक घोसालकर, डॉ किशोर सिंह व मनसे के नयन कदम के साथ- साथ अन्य कई डॉक्टर्स, समाज सेवक, वकील व विभिन्नअधिकारियों के अलावा मुंबई व ठाणे के कई दिग्गज पत्रकार उपस्थित हुए।
पत्रकारों में मुख्य रूप से हिंदी महानगर के स्थानीय संपादक आदित्य दुबे, वरिष्ठ पत्रकार-लेखक अमित मिश्रा, एनडीटीवी के सुनील सिंह, राष्ट्रीय सहारा के मुम्बई ब्यूरो चीफ अभय मिश्रा, ज़ी न्यूज़ की सोनल सिंह, दोपहर का सामना के अजय सिंह, अनिल पांडे, दैनिक भास्कर के विनोद यादव, पत्रकार विकास संघ के आनंद मिश्रा, अरुण कुमार गुप्ता, महेश गुप्ता, आनंद काम्बले, नितिन सोनी, जयेश गोहिल आदि उपस्थित थे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*