राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। पत्रकार एवं छायाकार एसोसिएशन गाज़ियाबाद द्वारा सोमवार को एसएसडी जैन पब्लिक स्कूल में एक शोकसभा का आयोजन कर वरिष्ठ छाया पत्रकार स्वर्गीय राजकुमार चंदेला को श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में उपस्थित पत्रकार व छायाकार बंधुओं ने बहुत ही व्यथित मन से पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
उल्लेखनीय है कि फोटो जर्नलिस्ट राजकुमार चंदेला का करीब एक सप्ताह पहले हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। वह बहुत पहले फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए थे और तब से वही सर्वसम्मति के आधार पर अध्यक्ष के रूप में काम देख रहे थे। सोमवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय जैन ने कहा कि राजकुमार का व्यक्तित्व साफ़ सुथरा था। वह सभी के सुख-दुख के साथी थे। उनकी कमी सदा पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों को सताती रहेगी। उनके निधन से पत्रकार एवं छायाकार एसोसिएशन के साथ-साथ समाज व परिवार को जो क्षति पहुँची है, वह अपूर्णनीय है।
पत्रकार एसोसिएशन के सचिव तोषीक कर्दम ने कहा कि हम लोगों ने मिलकर ग़ाज़ियाबाद में फोटोग्राफर से छायाकार शब्द का उद्दगम गाज़ियाबाद में किया। उसके लिए हमारे साथी राजकुमार जी का बहुत बड़ा योगदान रहा। मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उनके अलावा योगेश कोशिक, उमेश कुमार, रेनू चन्देरी, किशन स्वरूप, साकिन अली, शिवकुमार पवार,शावेज़ ख़ान, सुनील पंवार, नरेश वर्मा श्रीराम, उमेश कुमार, राकेश लाहौरया, साईं अक्षय, वर्तिक, रेनू चंदेला, मोनिका अग्रवाल, नरेश सिंघानिया, अभय सिंह, शानू चौधरी, दुली चंद नागर, शिवम गिरी, मुकेश कर्दम, पप्पन ठाकुर, नरेश कुमार बब्ली, मुकेश गुप्ता, अशोक शर्मा, आशुतोष यादव, अक्षय अग्रवाल, संजीव वर्मा, बिरेंद्र कुमार, आशीष वालडन आदि पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपूर्णिय क्षति बताया
एक अन्य खबर के अनुसार पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने भी अपनी श्रद्धांजिल अर्पित करते हुए सोमवार को कहा है कि छाया पत्रकार राजकुमार के निधन से जो क्षति पहुंची है, उसे पूरी नहीं की जा सकती है। उन्होंने शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।


Leave a Reply