राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार सेक्टर-11 स्थित प्राचीन शिव कुटी एवं भगवान चित्रगुप्त मंदिर में ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल और राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन, महापरिषद के चेप्टर अध्यक्ष (दिल्ली एनसीआर) विजय कुमार श्रीवास्तव, भारतीय हिन्द फौज के संस्थापक संजीव सक्सेना और नंदग्राम से पधारे विनोद कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद मंदिर के पुजारी पंडित राजेंद्र चतुर्वेदी ने विधिवत पूजा-पाठ संपन्न कराया।
ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने बताया कि सोमवार, 11 अप्रैल की शाम करीब साढ़े सात बजे भगवान चित्रगुप्त की कृपा से भजन-किर्तन का आयोजन किया गया। जजमान सुनील श्रीवास्तव और उनकी पत्नी किरण श्रीवास्तव ने सर्वप्रथम पूजा-अर्चना की। उसके बाद सभी उपस्थित लोग भगवान चित्रगुप्त की आरती में शामिल हुए। जन कल्याण की प्रार्थना की गई। पंडितजी ने विधि-विधान से कथा वाचन कर भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव का आयोजन संपन्न कराया।
बच्चन ने कायस्थों से दहेज रहित शादी करने, दिखावाबाजी में पैसे की बर्बादी रोकने और बेरोजगारी दूर करने के मामले पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जिस समाज में नारी का सम्मान नहीं होता, वह समाज कभी आगे नहीं बढ़ता। कायस्थ समाज की महिलाओं को तरक्की की राह पर अग्रसारित करने के लिए सदैव उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। जबकि संजीव सक्सेना ने भगवान चित्रगुप्त को घर-घर पहुंचाने और समाज को एक मंच पर आने की अपील की। उनके अलावा नंदग्राम से आए विनोद श्रीवास्तव ने कायस्थों की सभी समितियों एवं संगठनों से दो प्रतिनिधियों को लेकर गाजियाबाद में एक नया संगठन बनाने का प्रस्ताव रखा।
कार्यक्रम में दिल्ली एनसीआर से आए प्रवीण सक्सेना, विनोद कुमार सक्सेना, अनूप श्रीवास्तव, विकास सक्सेना, एमके श्रीवास्तव एडवोकेट, नरेन्द्र सक्सेना, मुकेश वर्मा, अवधेश कुमार सक्सेना, वैभव कुमार श्रीवास्तव, रोशन कुमार श्रीवास्तव, सुशील कुमार श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, हरिओम श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। महापरिषद के चेप्टर अध्यक्ष (दिल्ली एनसीआर) विजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का सम्मान करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया।


Leave a Reply