राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। शंभू दयाल कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एमएमजी अस्पताल की डॉ सोनिया एवं नेचुरल केयर सोसायटी के भरत एवं उनकी टीम द्वारा एचआईवी के कारणों, बचाव व भ्रातियों के बारे में बताया गया। सभी विद्यार्थियों की ‘KNOW YOUR HIV STATUS’ योजना के अंतर्गत एचआईवी की जांच की गई। इसके अलावा भी विद्यार्थियो ने सामान्य बीमारियों से संबंधित सवाल पूछे, जिनका समाधान करते हुए सुझाव दिए गए। साथ ही मल्टीविटामिन, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, आयरन, ओआरएस जैसी दवा का वितरण किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ अखिलेश मिश्र, डॉ कमलेश भारद्वाज, डॉ रीना शर्मा, प्रियंका गंगवार, डॉ छाया त्यागी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।


Leave a Reply