एसकेएफआई की राष्ट्रीय महासचिव श्वेता त्यागी ने डॉ अंबेडकर को बताया आधुनिक भारत का निर्माता

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
न्यू नोएडा पब्लिक स्कूल में मनाई गई भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती

नोएडा। गेझा सेक्टर 93 स्थित न्यू नोएडा पब्लिक स्कूल में संविधान निर्माता व भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) की राष्ट्रीय महासचिव व विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती श्वेता त्यागी ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें संविधान निर्माता के रूप में आधुनिक भारत का निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने भारत की प्रगति में अमिट योगदान दिया है। उनके सपनों को पूरा करना हमारी प्रतिबद्धता है।
उल्लेखनीय है कि डॉ अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। वह वकील, अर्थशास्त्री, नेता, समाज सुधारक थे। उन्होंने महिलाओं व दलितों के उत्थान के लिए काफी कार्य किए। उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया। गुरुवार, 14 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में अध्यापिका अनीता शर्मा, सुषमा झा, रंजना तिवारी, कोमल, निशा के साथ अन्य अध्यापकगणों ने भी अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही कहा डॉ अंबेडकर ने देश के पवित्र संविधान को सबसे मजबूत आधार प्रदान किया। उनके अनुकरणीय योगदान को हम भुला नहीं सकते। हर बच्चे को उनके विचारों से सीख लेनी चाहिए।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*