गाजियाबाद में 31 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ व मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति के सहयोग से इंदिरापुरम स्थित वसुंधरा क्रिस्टल होटल बैंक्विट में 31 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। गुरुवार को हुए शादी समारोह का पूरा खर्च संस्था द्वारा उठाया गया।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पंडित आरडी शर्मा ने बताया कि गरीबो, असहायों व जरूरतमंदों के बेटे-बेटियों की शादी आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण समय पर नहीं हो पाती है। ऐसे सभी लड़की-लड़कों की शादी सामूहिक तौर पर एक भव्य समारोह के तहत संस्था ने कराने का फैसला लिया। इस अवसर पर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान भी उपस्थित रहे। उन्होंने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि 31 जोड़ों की शादी सामूहिक विवाह समारोह में कराई गई। वर-वधु को संस्था की तरफ से उपहार दिए गए। विवाह स्थल पर शहर के गणमान्य मौजूद थे। कपिल शर्मा, केके शर्मा, राजीव शर्मा, अंजना त्यागी, भक्ति सिंह, अनीता शर्मा, पूनम चौधरी, नीलम त्यागी, संदीप शर्मा, विनोद जोशीर नीरज पंडित, विजय गोयल आर्य, अशोक शर्मा, महेश शर्मा, सुनीता सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*