मनोज अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष मनोनीत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा (रजि.) ने गाजियाबाद के समाजसेवी व कर्मठ कार्यकर्ता मनोज अग्रवाल को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने इस संदर्भ में एक पत्र जारी कर मनोज अग्रवाल को बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
उल्लेखनीय है कि ‘अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा’ संपूर्ण भारत के अग्रवाल समाज का बहुत बड़ा संगठन है, जिसके करीब 10 करोड़ सदस्य बताए जाते हैं। यह महासभा देश के अग्रवाल समाज का प्रतिनिधित्व करती है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी जेके अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष निरंजन लाल अग्रवाल और प्रदेश संगठन प्रभारी प्रवीण अग्रवाल ने उम्मीद जताई है कि मनोज अग्रवाल अपनी मेहनत, लगन और पूर्ण ईमानदारी से सगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे। वहीं मनोज अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का इस जिम्मेदारी को देने के लिए आभार प्रकट किया है और कहा है कि वह समाज के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*