डॉ प्रशांत बक्शी समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिल्ली प्रभारी मनोनीत

बाएं से जितेन्द्र बच्चन, डॉ प्रशांत बक्शी, मनोज सक्सेना और विजय कुमार श्रीवास्तव

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। सामाजिक उत्थान को समर्पित संस्था ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ लगातार अपने सदस्यता अभियान में लगी हुई है। साथ ही संस्था का विस्तार भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रशांत बक्शी को समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने दिल्ली प्रदेश का प्रभारी मनोनीत किया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने इस अवसर पर कहा है कि डॉ प्रशांत के जुड़ने से निश्चित ही संस्था और मजबूत होगी। साथ ही वे सामाजिक कार्यों में अपना हर तरह का सहयोग प्रदान करेंगे।
डॉ प्रशांत बक्शी ने आभार जताते हुए कहा है कि वह संस्था के प्रति सदैव समर्पित रहेंगे। उनकी पूरी कोशिश होगी कि वह शीघ्र ही दिल्ली कार्यकारिणी का गठन करें और यहां के पदाधिकारियों की सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन को स्वीकृति के लिए उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर एबीकेएम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज सक्सेना, समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उप निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव और दिनेश सक्सेना उपस्थित रहे। सभी ने डॉ प्रशांत को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*