मेवाड़ में ट्रेडमार्क पंजीकरण के महत्व पर कार्यशाला आयोजित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंधन विभाग की ओर से विद्यार्थियों की जानकारी के लिए ट्रेडमार्क पंजीकरण पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता मोनिका चौहान ने बतौर मुख्य वक्ता बताया कि किसी व्यापार को बढ़ाने के लिए ट्रेडमार्क एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। व्यापार को नई पहचान भी दिलाता है। उन्होंने इसके महत्व, आवश्यकता और इसके पंजीकरण की बारीक जानकारियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
सोमवार को उन्होंने कार्यशाला में बताया कि ट्रेडमार्क का अर्थ है कोई भी प्रतीक चिन्ह, नाम, किसी भी स्व-निर्मित सामग्री का योगदान, ताकि ग्राहक के साथ-साथ कंपनी का भी आकर्षण बना रहे। मोनिका चौहान का मानना है कि ट्रेडमार्क के महत्व को शिक्षक विद्यार्थियों को सरल और सर्वोत्तम तरीके से समझाएं ताकि वे व्यापार और पंजीकरण के साधन, दिशा और आवश्यकता को पहचान सकें। पेटेंट के कुछ खंड के साथ एक व्यापारिक चिह्न के पंजीकरण की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने मोनिका चौहान को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यशाला में प्रबंधन विभाग के प्रभारी डॉ. आशुतोष मिश्र समेत अनेक शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*