राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। महिला उन्नति संस्था की महिला सदस्यों ने सोमवार को पति की लंबी आयु और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखा। बरगद के वृक्ष की विधि-विधान से पूजा की। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी वंदना झा ने बताया कि वट सावित्री का व्रत रखने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है और पुत्र प्राप्ति के लिए भगवान की कृपा प्राप्त होती है।
उन्होंने कहा कि वट सावित्री व्रत दो दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सावित्री के पति सत्यवान की अल्पायु में ही मृत्यु हो गई, जिसके बाद सावित्री ने वट वृक्ष के नीचे अपने पुण्य धर्म से यमराज को प्रसन्न कर मृत पति के जीवन को वापस लौटाने में सफलता प्राप्त की थी। यही वजह है कि वट सावित्री व्रत के दिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं। वट सावित्री व्रत में देवी सावित्री की भी पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी वट वृक्ष पर्यावरण को स्वच्छ करने में सहयोग करता है। इस दौरान संस्था के सदस्यों के अलावा अन्य महिलाएं भी पूजा में शामिल रहीं।


Leave a Reply