इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अपने लक्ष्य से भटक गई है : सुरेश पाठक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
सुलतानपुर। पत्रकार एशोसिएशन द्वारा प्रेस क्लब में पत्रकारिता दिवस पर एक पत्रकार सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि अयोध्या के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश पाठक ने कहा, ‘हिन्दी अखबारों ने आम आदमी की आवाज को मजबूती दी है। पत्रकार समाज को बेहतर बनाने के लिए काम करता है, इसलिए उसे सजग और सतर्क रहना होगा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अपने लक्ष्य से भटक गई है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने देश में विभाजन की रेखा खींच दी है। पत्रकारों को चकाचौंध से दूर रहना होगा, तभी उनमें चमक पैदा होगी।’
सोमवार, 30 मई को आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार दिनेश दुबे ने कहा कि पत्रकारिता आदर्शवादिता नहीं जिम्मेदार व्यावसायिकता है। पूंजी आज की आवश्यकता है, इसे हमें स्वीकार करना होगा। भारतीय लोकतान्त्रिक व्यवस्था में पत्रकारिता विपक्ष की भूमिका नहीं अदा करती है।
कार्यक्रम में पत्रकारिता, साहित्य और समाजसेवा से जुड़े पांच लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें कथा समवेत के सम्पादक डॉ. शोभनाथ शुक्ल, वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत तिवारी, राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि, पत्रकार योगेश यादव और समाजसेवी नागेन्द्र सिंह भोला शामिल रहे। इन सभी को सम्मान पत्र, अंगवस्त्र व माला देकर सम्मानित किया गया।
संगोष्ठी में पत्रकार एशोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अवधेश शुक्ल उपस्थित रहे। मंच का संचालन ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मनोराम पाण्डेय, विनोद पाठक, दर्शन साहू, आशुतोष मिश्र, अशोक शुक्ल, कलीम खान, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, आमिल सिद्दीकी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संगठन के महासचिव के.के.तिवारी, नवीन शर्मा, विजय पाण्डेय, दिनेश सिंह, जीतेंद्र श्रीवास्तव, अफजल खान, आशीष शुक्ला, आमिल सिद्दीकी, इम्तियाज रिजवी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में संगठन द्वारा प्रकाशित एक स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*