समस्तीपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों के फंदे से लटकते शव मिले

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
समस्तीरपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में स्तब्ध करने वाली घटना सामने आई है। थाना विद्यापतिनगर के मऊ गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों के फंदे से लटकते शव मिले हैं। घटना शनिवार देर रात्रि की बताई जा रही है। आज रविवार की सुबह पता चलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो जितनी मुंह उतनी बात शुरू हो गई।अधिकतर लोगों का यही कहना है कि घटना के पीछे का कारण आर्थिक तंगी और कर्ज है। परिवार में अब महज शादीशुदा दो बेटियां हैं। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
दलसिंह सराय के डीएसपी दिनेश पांडेय के अनुसार मृतकों में वार्ड 11 निवासी रविकांत झा के पुत्र मनोज झा (45), मनोज मां सीता देवी (65), पत्नी सुंदरमणि देवी (38), पुत्र सत्यम कुमार (10) और शिवम कुमार (07) शामिल हैं। पुलिस ने घटनास्थल को पूरी तरह घेराबंदी कर दी है। एफएसल टीम आ गई है। गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
बताया जाता है कि मनोज झा आटो चलाता था। उसी से परिवार का गुजर- बसर हो रहा था। चूंकि परिवार लंबा था, इसलिए उन्होंने घर-गृहस्थी चलाने के लिए कुछ लोगों से कर्ज ले रखा था। उसकी अदायगी मनोज नहीं कर पा रहे थे। पूरा परिवार तनाव में था। बार-बार तकादेदार मनोज की बेइज्जती करते थे। अब सामूहिक आत्महत्या का यह कारण बना या फिर परिवार की हत्या कर के सभी फंदे से लटका दिया गया, यह जांच का विषय है। पुलिस कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर तफ्तीश कर रही है।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*