समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधकारियों ने किया पौधारोपण, सूक्ष्म व लघु उद्यम मंत्रालय के सीएमडी ने सराहा

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
गाजियाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) द्वारा मोहन नगर स्थित मोहन मीकिन में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूक्ष्म और लघु उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ईसी भारत सरकार के मुख्य प्रबंध निदेशक आलोक पुरोहित और संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन थे। पुरोहित ने इस अवसर पर एसकेएफआई के सामाजिक कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि हमारा देश स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में काफी कार्य कर रहा है। हमारे वन क्षेत्र में भी बढ़ोतरी हुई है लेकिन अभी बहुत कार्य करना बाकी है। हम सभी को इसमें भागीदारी निभाने के लिए ऐसी जीवन शैली अपनानी चाहिए, जो धरती के अनुरूप हो और इसे नुकसान न पहुंचाए।
रविवार, 5 जून 2022 की शाम एसकेएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने आलोक पुरोहित का स्वागत-सम्मान करते हुए उन्हें समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया का संरक्षक घोषित किया। साथ ही लोगों से विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘लाइफ-लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट’ को वैश्विक जन आंदोलन बनाने का संकल्प लेने की अपील की। बच्चन ने कहा कि आज वैश्विक कल्याण को आगे बढ़ाने के लिए ‘एक धरती- कई प्रयास’ की जरूरत है और एसकेएफआई इसमें अपनी पूर्ण जिम्मेदारी निभाने को प्रतिबद्ध है। इससे पहले उन्होंने मोहन मीकिन परिसर में पौधारोपण किया।
पौधारोपण कार्यक्रम में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिल्ली प्रदेश प्रभारी डॉ प्रशांत बक्शी का विशेष सहयोग रहा। उनके साथ-साथ संस्था के राष्ट्रीय निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव अशोक कुमार श्रीवास्तव, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष अविनाश अग्रवाल, महानगर सचिव गौरव तिवारी और कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य ओम प्रकाश चौहान, सदस्य विनय कुलश्रेष्ठ ने भी पौधे लगाए। इस अवसर पर यशोदा हास्पिटल के राहुल साहनी, औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े माणिक साह, रूबी वामदेवन, मोहित उपाध्याय और पत्रकार तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

admin
About admin 3410 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*