ब्रह्मपुत्र एनक्लेव‌ के धर्मेन्द्र अध्यक्ष और शैलेंद्र सिंह सचिव चुने गए

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। ब्रह्मपुत्र एनक्लेव‌ अपार्टमेंट आर्नस एसोसिएशन सेक्टर-10 सिद्धार्थ विहार के वर्ष 2022-23 का पिछले दिनों सर्व सम्मति से चुनाव हुआ था। धर्मेन्द्र गुर्जर अधयक्ष, शैलेंद्र सिंह सचिव, सीवी शर्मा कोषाध्यक्ष, सुनील कुमार राजन उपसचिव तथा कमल मोहन बहुगुणा उपाध्यक्ष चुने गए हैं। रविवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने शपथ ली और एक दूसरे को बधाई दी है।
शपथ ग्रहण समारोह में लाइनपार आरडब्ल्यूए फेडरेशन तथा प्रताप विहार जी ब्लॉक के अध्यक्ष राम अवतार यादव, भाजपा नेता यतेन्द्र नागर, विजय भाटी, पूर्व पार्षद देवी सिंह नागर, मनोज भाटी, बसपा महानगर अध्यक्ष शकील खान उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई तथा फूल-माला पहनाकर व बुके देकर उनका स्वागत किया। लाइनपार आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष राम अवतार यादव ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और एकजुटता के साथ कार्य करने की अपील की।
5 जून, 2022 के कार्यक्रम में वीरेंद्र चौधरी, संदीप राठी, कमल खन्ना, दिनेश सिंह, दिनेश पांडेय, सुमीत कुमार, पिन्टू मास्टर, रविचंद्रन यादव, विपिन उमराव, आनंद मिश्रा, रविन्द्र चौधरी, विक्रम सिंह बिष्ट, महेश, अजय सक्सेना, आलोक, सुधीर सकसेना, सुरेश कुमार, अमित राठी, मुकेश गुप्ता, आशू, नागेन्द्र सिंह, राहुल, पूरन चंद फूलेगी, सुरेन्द्र वर्मा, निखिल, नितिन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*