राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। निर्जला एकादशी के अवसर पर शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर ठंडे व मीठे पानी की छबीलें लगाई गईं। इस अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मार्गों पर छबीलें लगाकर संस्थाओं के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने धर्मलाभ उठाया। कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई।
शनिवार को भाटिया मोड़ पर श्री राधे मित्र मंडल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शहर के लोगों के लिए ठंडे व मीठे पानी की छबीलें लगाने के लिए जुट गए। राह चलते लोगों व जरूरतमंदों को रोक-रोककर मीठा पानी पिलाना शुरू कर दिया। शास्त्र कहते हैं कि दान करना और किसी प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम है। इस अवसर पर श्री राधे मित्र मंडल की अध्यक्ष उषा वालिया, उदय भान यादव, ज्ञानेन्द्र चौधरी, जितेन्द्र शर्मा, विनोद चौधरी, सीमा शर्मा और समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ सदस्य मनोज अग्रवाल आदि ने लोगों को मीठे पानी पिलाकर धर्मलाभ कमाया। युवाओं ने पुण्य और सेवाभाव दिखाते हुए लोगों को रोक-रोककर ठंडा-मीठा प्रसाद ग्रहण कराया। छबील लगाने के दौरान सभी ने नगर की समृद्धि और खुशहाली के लिए ईश्वर से अच्छी बारिश और क्षेत्र में अमन शांति के लिए प्रार्थना की है।


Leave a Reply