संस्कार भारती में लगी प्रदर्शनी, मन मोह लेती हैं सुरेशपाल वर्मा जसाला की कलाकृतियां

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित संस्कार भारती में इन दिनों चितेरा दर्पण कलाकृतियों का इन दिनों भव्य प्रदर्शनी चल रही है। यह प्रदर्शनी 14 जून तक आमजन के लिए खुली रहेगी, जिसका शुभारंभ 8 जून का हुआ है। सुरेश पाल वर्मा जसाला की कलाकृतियों में प्रकृति, पर्यावरण, संस्कृति, देश की धरोहर में प्राचीनता और नूतनता का प्यारा सम्मिश्रण है। भावों, उद्गारों व आभामय रंगों का नर्तन है। कुछ कलाकृतियों में तो रंगों के बहुआयामी फलक पर रस्सियों की मनोहारी कसीदाकारी है, जिसे देखते ही दर्शक आत्मविभोर हो जाते हैं।
बहुप्रतिष्ठित, बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, वर्ण पिरामिड एवं मनका नवविधाओं के जनक सुरेशपाल वर्मा जसाला किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, साहित्य के क्षेत्र में उनका बहुमूल्य योगदान है। ऐसे सम्मानित पात्र के हृदय में साहित्य, कवियों और साहित्यकारों के लिए स्नेहिल भावों का भंडार है। साहित्य में वे अब तक दर्जनों सम्मान प्राप्त कर चुके हैं और शब्दों के कसीदाकार जसाला की एक दर्जन पुस्तकें प्रकाशाधीन हैं, जिनका विमोचन एकसाथ दिसम्बर 2022 में होना है।
साहित्य की रंगत से सराबोर जसाला बड़े प्यार और मनोयोग से शनै-शनै चित्रकार की भूमिका में रंगों और तूलिका से खेलने में अपने हाथ आजमाने लगे। रंगों की आभामय दुनिया में ऐसा पदार्पण किया कि एक से एक कलाकृतियों की लाइन लगा दी। आजकल उन्हीं अर्थपूर्ण एकल कला प्रदर्शनी संकुल कला दीर्घा, संस्कार भारती, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, निकट राऊज एवेन्यू जिला न्यायालय, नई दिल्ली के सामने लगी हुई है। कुल 36 पेंटिंग्स लगी है।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता दिल्ली के सुप्रसिद्ध चित्रकार एवं कवि पवन वर्मा ‘शाहीन’ ने की। मुख्य अतिथि विधायक जितेन्द्र महाजन थे। संस्कार भारती के कार्यालय संवाहक अशोक तिवारी की विशिष्ट अतिथि रहे। साथ ही पूर्व पार्षद सुमनलता नागर और देश की जानी मानी कत्थक नृत्यांगना डॉ अनु सिन्हा ने शोभा बढ़ाई।
जसाला जी ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि छत्तीस पेंटिंग्स यहां लगी हैं और इतनी ही घर में रखी हैं। इसका मतलब यह हुआ कि जसाला जी की पेंटिंग्स से ही एक पूरा पांडाल भर सकता है। तभी तो दीप प्रज्जवलन के बाद, सभी ने प्रदर्शनी का भावपूर्ण अवलोकन किया। सभी ने चित्रकलाओं की भूरि- भूरि प्रसंशा की। इस अवसर पर सभी अतिथियों और मीडियाकर्मियों को भी पटका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सुरेन्द्र वर्मा, राजेश कुमार, विरेन्द्र कुमार व अन्य गणमान्य प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित रहे।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*