राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय लोगों ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के डेल्टा तीन स्थित योग भवन में योग दिवस मनाया गया। योग संस्थान के अध्यक्ष व योग गुरु रामचंद्र भास्कर, समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ सदस्य पत्रकार ओम प्रकाश चौहान, योग गुरु लाखन सिंह आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद योग गुरु प्रवीण गुप्ता, लाखन सिंह और पीपी शर्मा ने लोगों को योगाभ्यास कराया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम सेक्टर दो की छोटी-छोटी बच्चियों ने सरस्वती वंदना की। उसके बाद सूर्य नमस्कार, सिंहासन, कपालभाति, नौकासन, सर्पआसन सहित कई योगासन कराए गए। योग शिविर में सेक्टर डेल्टा -3 के अलावा अल्फा अल्फा टू बीटा गामा, एटीएस ग्रीन, एटीएस ढोलसे सोसाइटी के अलावा कई दूसरे सेक्टरों के लोगों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर विनोद गुप्ता, पीपी शर्मा, अंजलि, प्रवीण गुप्ता, ओम प्रकाश चौहान, प्रोफेसर प्रवीण पचौरी, अजय गर्ग, सीमा गर्ग, संजय खंडेलिया, उषा खंडेलिया, केपी सिंह, केके सिंह, सुमन गुप्ता, उषा सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।


Leave a Reply